अमेरिका ने पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष रोकने, भारत के साथ वार्ता करने को कहा

वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की और भारत के साथ जारी सैन्य संघर्ष रोकने तथा बातचीत शुरू करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की।

अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की। उन्होंने दोनों पक्षों से आग्रह दोहराया और कहा कि वे तनाव कम करने के तरीके खोजें।

श्री ब्रूस ने कहा कि श्री रुबियो ने भारत तथा पाकिस्तान से भविष्य के संघर्षों से बचने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश भी की।

Next Post

इजराइल ने शीर्ष इस्लामिक जिहादी आतंकवादी को मार गिराया

Sat May 10 , 2025
यरुशलम/रामल्लाह, 10 मई (वार्ता) इजरायली लड़ाकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रमुख को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायल पुलिस ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि फिलिस्तीनी आतंकवादी नूर बेतावी ने एक […]

You May Like