श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत, 30 घायल

कोलंबो, 11 मई (वार्ता) श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित कोटमाले में रविवार सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि श्रीलंका में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

 

Next Post

भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंकी ढांचे पर कार्रवाई जरूरी थी: डोभाल

Sun May 11 , 2025
नयी दिल्ली/बीजिंग, 11 मई (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल रात चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की और कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंकी ढांचे पर कार्रवाई करना जरूरी थी, […]

You May Like