रतनगढ़। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में […]
इंदौर एवं मालवा
नीमच। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए गांव को जी.वी.पी. मुक्त कर दिया है। वर्षों से पानी की टंकी एवं नाले के पास बने कचरा पाइंट (जी.वी.पी. पॉइंट) को हटाकर ग्राम पंचायत ने अब उसे एक सुंदर ‘पिकनिक स्पॉट’ के […]
नीमच। प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने शु्क्रवार को नीमच जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम बड़ी एवं कवई में टाटा सोलर एनर्जी समूह द्वारा निर्माणाधीन सोलर प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जावद क्षेत्र के विधायक […]
आलीराजपुर। जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक श्रीमती सेना पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्लांट में जल शोधन (वाटर ट्रीटमेंट) की संपूर्ण प्रक्रिया का […]
इंदौर. निरंजनपुर स्थित खालसा चौक पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब काइनेटिक ग्रीन के इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में अचानक आग भड़क उठी. आग का धुआं तेजी से ऊपर बने गेस्ट हाउस में फैल गया, जहां ठहरे लोग अंदर ही फंस गए और उनका दम घुटने लगा. इनमें […]
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदौर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा। शहर के आईटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पौधा लगाकर मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति […]
इंदौर. जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया. मुख्य कार्यक्रम सिविल अस्पताल महू में आयोजित हुआ, जहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने ईंधन बचाने का संदेश देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारियों के […]
इंदौर. लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को खरगोन जिले के महेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ एक उपयंत्री को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी ने ग्राम पंचायत के कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 14 हजार रुपए की मांग की […]
खंडवा। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शुक्रवार को एक साथ 164 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद जिले के […]
खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सुंदरदेव और आदाखेड़ा जंगल के बीच हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी […]