नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए लोइटर म्यूनिशन प्रणाली, म्यूनिशन और अन्य सहायक उपकरणों की खरीद के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन अनुबंधों […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। श्री बिरला ने स्वतंत्रता दिवस […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने युवाओं काे देश की सबसे मूल्यवान संपदा बताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार और समाज को विद्यार्थियों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा राष्ट्र की सुरक्षा की तरह मिल जुल कर करनी है। उन्होंने कहा सार्वजनिक परीक्षाएं युवाओं के लिए […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी में कई जगहों पर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय , इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए ) के टर्मिनल तीन और कई सरकारी दफ्तरों को शुक्रवार को […]

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने देश के बंटवारे को रिश्तों का, संस्कृति का, सदियों की साझा विरासत का बंटवारा करार देते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस बात का संकल्प लें कि देश को कभी भी […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने कहा है कि देश भर में बीमा पॉलिसी लेने की गति में वृद्धि के साथ, ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र को समझना पॉलिसीधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल बन गया है और कंपनियों के लिए शिकायत निवारण […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में कई शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि उप राष्ट्रपति रविवार […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिनके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विभिन्न इकाइयों में कुल 1,083 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आधिकारिक सूचना में शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए […]

नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए यहां सरोजिनी नगर इलाके में पिलंजी के रहने वाले और वांछित भगोड़े वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ़ वीरू उर्फ बसोया को भारत वापस लाने में कामयाबी हासिल […]

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में तिरंगा मार्च का आयोजन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज […]