नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। श्री मोदी ने सोशल […]

श्रीनगर, 11 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा और ऊंचे इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं, जिससे यहां ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर के लगभग सभी मौसम केंद्रों ने शुक्रवार देर रात शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग के श्रीनगर कार्यालय ने कहा […]

सुकमा, 11 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों को शनिवार को उस समय गहरा झटका लगा जब 46 लाख रुपये की इनामी में दो महिला समेत नौ हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों […]

मुंबई (वार्ता) मुंबई की एक सत्र अदालत ने कुर्ला दुर्घटना में शामिल बेस्ट बस चालक संजय मोरे की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। इस दुर्घटना में पिछले महीने नौ लोगों की मौत हो गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीएम पठाडे ने अभियोजन और बचाव पक्ष को विस्तार से […]

छत्रपति संभाजीनगर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) मराठवाड़ा के सचिव अशोक पटवर्धन शुक्रवार को सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल और नंदकुमार घोडेले की उपस्थिति में शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते छत्रपति संभाजीनगर के पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले और उनकी पत्नी […]

चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु में इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के पहले दिन तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) ने घोषणा की है कि गठबंधन का नेतृत्व कर रही सत्तारूढ़ द्रविड़ […]

नयी दिल्ली (वार्ता) अंतरिक्ष में भेजे गए दो अलग-अलग उपग्रहों या यानों को परस्पर मिलने की स्वदेशी स्पेस डॉकिंग प्रौद्योगिकी (स्पाडेक्स) को सिद्ध करने के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन के अंतर्गत प्रक्षेपित किए गए दोनों यानों को अंतरिक्ष में दोनों के बीच 1500 मीटर के फासले पर […]

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन को नाक संबंधी बीमारी होने के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। यह जानकारी दिल्ली की तिहाड़ जेल के सूत्रों ने शुक्रवार को दी। सूत्रों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड सरगना राजन को एम्स […]

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने सनातन सेवा समिति के गठन के बाद शुक्रवार को इसके पदाधिकारियों की घोषणा कर जिसमें घनेंद्र भारद्वाज को प्रदेश प्रभारी और विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने […]

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनती है कि आस्था के महापर्व छठ को महाकुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस […]