नयी दिल्ली 03 जनवरी (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में उनके आवास पर अखंड पाठ रखा गया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी सहित कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया और डॉ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ सिंह के […]

जयपुर, 03 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार देर रात को जयपुर शहर में जरूरतमंद एवं निराश्रितों के लिए अल्बर्ट हॉल के नजदीक संचालित रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर शहर में संचालित समस्त रैन […]

चंडीगढ़,(वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने “किसान विरोधी” रुख के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार एक बार फिर पिछले दरवाजे से “कठोर” कृषि कानून पारित करने के केंद्र के किसी भी कदम का विरोध करेगी। […]

चंडीगढ़, (वार्ता) हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोप में पानीपत जिले के इसराना ब्लॉक में पांच सरकारी कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। कर्मचारियों में इसराना के बीडीपीओ, लेखाकार, सहायक और दो कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं, जिनकी सार्वजनिक स्थानों […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) बंगलादेश रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप देगा, जबकि भारत आपसी रिहाई और स्वदेश वापसी अभियान के तहत 90 बंगलादेशी मछुआरों को सौंप देगा। यह जानकारी एक बयान में गुरुवार को दी गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “हाल […]

मुंबई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना की। मोदी ने एक्स पर लिखा कि नए साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री फड़नवीस की गढ़चिरौली जिले […]

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मकता और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ की। श्री शर्मा ने वर्ष की शुरुआत अपनी टीम के साथ योग सत्र से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग एक अभ्यास होने के साथ स्वस्थ और […]

गोरखपुरए 02 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारें जहां विकास के आयामों, उद्योगों, कारखानों को बंद करने और उन्हें बेचने में लगी रहती थीं, वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार नव सृजन और नया निर्माण कर विकास का माहौल बनाने में जुटी हुई […]

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है। श्री साय ने सोशल नेटवर्किंग एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ” श्री राहुल गांधी एक […]

श्रीनगर, 2 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा मीडिया माहौल देखने की इच्छा व्यक्त की जो जमीन पर मौजूद तथ्यों की रिपोर्टिंग करने के लिए स्वतंत्र और खुला हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि कश्मीर प्रेस क्लब, जिसे […]

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।