बिक्रमगंज (रोहतास) 30 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर बिहार की धरती से आतंकवादियों और उसके सरपरस्तों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ‘आपरेशन सिंदूर’ हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है, आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। श्री […]

जम्मू, 30 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बातचीत करेंगे। श्री शाह जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आये हुए हैं। गृह मंत्री सुबह जम्मू […]

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 15 जून से निर्धारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025 दो की बजाय एक ही पाली में आयोजित कराने का शुक्रवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन […]

नयी दिल्ली 30 मई (वार्ता) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने आज कहा कि वह तुर्की की एयरलाइन के साथ लीज़िंग की व्यवस्था को अभी समाप्त नहीं करेगी लेकिन भारत की नियामक प्रणाली के अंतर्गत कोई ऐसे निर्देश मिले तो वह उस दिशा में जरूरत कदम उठाएगी। इंडिगो के […]

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित पार्टी की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में बैठक की जिसमें असम के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गयी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने […]

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय में नवनियुक्त तीन न्यायाधीशों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने शीर्ष अदालत परिसर के एक सभागार में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को शीर्ष […]

कोच्चि/लक्षद्वीप, 30 मई (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पांच द्वीपों पर अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है। लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने यूनीवार्ता को बताया, “मिनिकॉय, एंड्रोथ और कदमत में 30 बिस्तरों वाले तीन […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत ने आशा व्यक्त किया कि अमेरिका भारतीय छात्रों के वीजा आवेदनों पर योग्यता के आधार पर विचार करेगा और वे समय पर अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। यह बात ऐसी खबरों के बीच कही जा रही है जब अमेरिका ने एफ, एम और जे […]

जयपुर, 29 मई (वार्ता) राजस्थान के सभी जिलों में शनिवार को फिर ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल किया जायेगा। नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा […]

नई दिल्ली, 29 मई (वार्ता) रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने देश की आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण क्षमताओं को और मजबूती देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के तीन प्रमुख रक्षा उपक्रमों म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) और इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) को “मिनीरत्न श्रेणी-I” का प्रतिष्ठित दर्जा देने […]