मुंबई 13 फरवरी (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर अडानी पोर्ट्स, इंफ़ोसिस, टीसीएस और एसबीआई समेत चौदह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार सातवें दिन गिरावट पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक उतरकर 76,138.97 अंक […]

भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिरों की दिव्य आभा में 51वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जायेगा। श्री लोधी ने कहा […]

भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास में किसी भी तरह की असुविधा न होने पायें। सभी छात्रावासों में बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बच्चों को पढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाये। छात्रावास […]

सुलतानपुर, 13 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर की एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। सांसद की अनुपस्थिति का कारण राज्यसभा की कार्यवाही में व्यस्त […]

भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश वन एवं वन्य-जीव संपदा की दृष्टि से सम्पन्न प्रदेश है। विशाल वन क्षेत्र एवं वन्य-जीवों की बहुलता के कारण इनके संरक्षण, संवर्धन एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के लिये वन विभाग द्वारा अपनी विशिष्ट पहचान बनायी गयी है। प्रदेश में 11 राष्ट्रीय उद्यान, 8 टाइगर रिजर्व, 63 […]

भोपाल, 03 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए खेतों में नरवाई जलाने पर कार्रवाई होगी। श्री कंषाना ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों के तहत प्रदेश में फसलों विशेषतः धान एवं […]

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को कर्नाटक और झारखंड के दौ दिन के दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरूवार को बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगी। शनिवार को वह […]

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस (एमआई) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 से बाहर हो गई हैं। मलेशिया में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रही परुनिका सिसोदिया […]

हरारे,13 फरवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी अखबार ‘द हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों […]

नयी दिल्ली,15 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जाएगें और श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ 15 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के जम्मू की यात्रा पर रहेंगे। […]