जबलपुर: गढ़ा में तीन लाख रूपए ट्रांसफर करने पर उपजे विवाद के बाद मां ने अपने साथियोंं के साथ मिलकर बेटे, और रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी। तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गढ़ा निवासी सिद्धांत दुबे की मां तृप्ति दुबे […]

जबलपुर: सेवानिवृत्त हुये 9 अधिकारियों को मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में भावभीनी विदाई दी गई। जानकारी अनुसार 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक लखन चौधरी पुलिस लाईन, हरदयाल सिंह थाना, कार्यवाहक उप निरीक्षक बिनोद दुबे, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद दुबे, शीतला देवी तिवारी, […]

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पासी मोहल्ला में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ तोला सोना, 38 तोला चांदी समेत 75 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीडि़त परिवार अपने पैतृक गांव हटा गया हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण […]

जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सडक़ हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और दो मासूम बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक घायलों को अस्पताल पहुँचाकर मौके […]

कटनी: शुक्रवार 17 अप्रैल की शाम कटनी के काव्य और साहित्य जगत के लिए यादगार बनने जा रही है। होटल अरिंदम के कांफ्रेंस हॉल में जनपरिषद के तत्वाधान में सजने जा रही साहित्य संध्या में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सुरेश सोनी ऋतुराज की काव्य कृति अनुभूति का विमोचन होगा। इस […]

जबलपुर : साहब…हमारे क्षेत्र में बदमाश बाहरी लडक़ों को बुलाकर महिलाओं, बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है और पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई। पीडि़ता भावना पेसेल पति महेश पेसेल निवासी निवासी न्यू कछियाना, खेरमाई मंदिर के पास, की […]

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को दो लाख रूपए उधार लेना उस वक्त महंगा पड़ गया ब्याज समेत उधारी चुकाने के बाद भी 70 हजार की और डिमांड कर गिरवी रखे मकान के दस्तावेजों के जरिए उसके मकान को हड़पने की साजिश रची जाने लगी। पीडि़त […]

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पिसनहारी मढ़िया के पास बदमाश ने चाय-नाश्ता दुकान चलाने वाले युवक से गुंडा टैक्स की मांग की और पैसे न देने पर उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर […]

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत कटरा मस्जिद के पास शराबी पति पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पत्नी अपने मायके में आयोजित एक दावत में शामिल होने गई थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार मोहम्मद अरफान (41) निवासी कटरा […]

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत अमझर रिंग रोड निर्माण स्थल पर सोमवार को निर्माण कार्य में लगे बिहार निवासी 32 वर्षीय मजदूर को रोड रोलर से कुचल कर मौत की नींद सुलाने वाले छतरपुर के वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष ऋषिदेव […]