नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम की कायराना हरकत के खिलाफ देश को एकजुट बताते हुए पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा है कि न केवल यह हमला करने वालों बल्कि पर्दे के पीछे से भारत की धरती पर इस तरह की नापाक हरकत करने […]

भोपाल। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ राजधानी भोपाल में भी लोगों में तीव्र आक्रोश है। इस हादसे के विरोध में विभिन्न दल और संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।आज इस घटना के विरोध में भाजपा के लोगों ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का झंडा जलाया।

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर ग्वालियर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हडताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिसका स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर भी दिखााई दिया। शासकीय अस्पतालों में स्टाफ की कमी के चलते आमजन को परेशान होना पड़ा। शोषणकारी अप्रेजल जैसी कुप्रथा को समाप्त […]

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को उग्र विरोध प्रदर्शन किया। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया गया। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष कपिल गुर्जर ने कहा कि पहलगाम की घटना में आतंकियों […]

इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। एक अज्ञात ठग ने खुद को मिलिंद महाजन बताकर मिडवेस्ट ऑटो मोबाइल कंपनी के खाते से लाखों रुपए निकालने की कोशिश की। हालांकि बैंक मैनेजर की सतर्कता और समय रहते […]

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण दल पर हुए हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रांत के मस्तुंग जिले में पोलियो टीकाकरण दल पर कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला किया। […]

मास्को, 23 अप्रैल (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पहले रूसी-अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय त्वरित प्रतिक्रिया दलों के सैनिटरी और महामारी विज्ञान आपात स्थितियों से निपटने के अभ्यास में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह अभ्यास 23- 25 अप्रैल तक इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हो […]

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने आज यहां जारी एक बयान में इस तरह के कायराना आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों […]

सिलहट, 23 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सुरक्षा अधिकारी इकराम चौधरी की बुधवार को बंगलादेश और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (एसआईसीएस) प्रबंधक जॉयदीप दास ने बताया कि आज […]

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन से होने वाले आयात पर शुल्क (टैरिफ) में कमी किये जाने के संकेत से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लागातार सातवें कारोबारी सत्र में लंबी छलांग लगाकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला […]