फोर्ट लॉडरडेल,(फ्लोरिडा), 21 अगस्त (वार्ता) अपने कप्तान और स्टार लियोनेल मेसी के बिना खेली इंटर मियामी सीएफ ने टाइग्रेस यूएएनएल को हराकर लीग्स कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चेज स्टेडियम में बुधवार रात खेले गये क्वार्टरफाइनल में इंटर मियामी ने टाइग्रेस यूएएनएल पर 2-1 से नाटकीय […]

लंदन, 21 अगस्त (वार्ता) इंग्लैंड ने अगले महीने शुरू होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप के लिए नेट शिवर-ब्रंट की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में हीथर नाइट को शामिल किया है। मई में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद से ही नाइट ने […]

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025’ की घोषणा की, ई-ऑक्शन के जरिए मिलेंगे फ्लैट। नई दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता): दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 26 अगस्त से अपनी नई ‘प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025’ […]

मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता) आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 142.87 अंक (0.17 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,000.71 […]

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के अपने अनुभव को “अविश्वसनीय” बताते हुये गुरुवार को कहा कि “भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा” दिखता है। यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में […]

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है और प्रदेश की जनता का उससे मोहभंग हो गया है और वह भाजपा की ओर देख रही है। उल्लेखनीय है कि […]

नयी दिल्ली 21 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनके साथ अंतरिक्ष में अपने अनुभव तथा उपलब्धियां साझा की। श्री सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को बधाई दी और […]

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यहां गुरुवार को रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रैपिडो) पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने और अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के […]

इंदौर। चन्द्रावतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टुमनी में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है। धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया। 16-17 अगस्त की दरमियानी रात […]

मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के मोहनटोला बेरटोला में एक अज्ञात युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें […]