भोपाल।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बुधवार को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन को सशक्त बनाने और जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की […]

भोपाल। भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वैद्य उद्धवदास मेहता की स्मृति में सरकार द्वारा डाक टिकिट जारी किया जा रहा है, जिसका आयोजन 1 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेनशन सेन्टर में किया जाएगा. इसका विमोचन केन्द्रीय संचार मंत्री मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे.

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में गौमाता पर केंद्रित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लाँच किया और फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म आगामी 6 फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म “गोदान” देखने जाएंगे। […]

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न सेक्टरों में बीच सड़क पर हाथठेलों, फड़वालों के कारण व्याप्त अव्यवस्थाओं, रात्रि में झूले बंद करने के लिए निर्धारित समय की पाबंदी का निष्पक्षता एवं एक समान नीति से पालन कराने, सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करने, मेला व्यापारियों की समस्याओं एवं शिकायतों […]

बदनावर। धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम टकरावदा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का ग्रामीणों ने बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा के साथ घोड़ी पर बिठाकर भव्य जुलूस निकाला। इस अवसर पर दत्तीगांव ने 230 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए और करीब 23 लाख रुपये से अधिक के विकास […]

​इटारसी। देश की प्रतिष्ठित कला शिक्षण संस्था इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में बुधवार को 17वां दीक्षांत समारोह गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा एवं कुलपति प्रो. डॉ. […]

जावरा। फोरलेन स्थित चुरू दाल मील के समीप एक सडक़ हादसे में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। कार में सवार लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के समय कार में कुल छ: […]

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों के एम्पैनलमेंट से जुड़ी नीति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। युगलपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य शासन […]

उमरिया। जिले के करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम जरहा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा ग्यारहवीं तक के लगभग 20-30 छात्र-छात्राएं उल्टी और दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए, जिससे […]

रतलाम। पुलिस ने अंर्तराज्यीय शातिर चोर गिरफ्त के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने अपनी पहचान छिपाने के लिए विग गलाई और पकड़े बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने 10 घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। […]