मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो दिन की गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को 17.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.8750 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 9.75 पैसे टूटकर 90.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई […]
मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरी गिरावट देखी गयी। इन दो दिनों में बीएसई का सेंसेक्स 1,046 अंक लुढ़क चुका है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की निफ्टी-50 सूचकांक चार सप्ताह से निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 436.41 अंक (0.51 प्रतिशत) टूटकर 84,666.28 […]
नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव टूट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत पांच रुपये घटकर 3,853.85 रुपये प्रति क्विंटल रह […]
कटक 09 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा उम्मीद करते हैं […]
नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स ने मंगलवार को एयरलाइंस का परिचालन सामान्य होने का दावा करते हुए यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। श्री एलबर्स ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि सोमवार 08 […]
कोलकाता, 09 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोमवार को लोकसभा में अपने भाषण के दौरान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहकर संबोधित किये जाने की मंगलवार को उनकी कड़ी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए […]
कोटोनौ, 09 दिसंबर (वार्ता) बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन ने कहा है कि रविवार को तख्तापलट की कोशिश को नाइजीरियाई सेना की मदद से सरकारी बलों ने नाकाम कर दिया था और अब देश में स्थिति “पूरी तरह से नियंत्रण में है।” बेनिन ने 1960 में फ्रांस से आज़ादी मिलने […]
मेलबर्न 09 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पर्थ में पहले ऐशेज टेस्ट के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट के दोबारा उभरने के कारण ऐशेज सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैथ्यू फिशर को टीम में जगह दी गई है। छह फ़ुट […]
हांगकांग 09 दिसंबर (वार्ता) दिया चितले और मानुष शाह की जोड़ी बुधवार से यहां शुरु हो रहे डब्ल्यूटीटी फाइनल 2025 प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हांगकांग में डब्ल्यूटीटी फाइनल 2025 ग्लोबल डब्ल्यूटीटी सीरीज का समापन है, जिसमें साल के केवल शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। […]
उदयपुर, 09 दिसंबर (वार्ता) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) राजस्थान 2025 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के रितिक ने यश घांघस को हराकर जूडो पुरुष 100 प्लस किग्रा वर्ग में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। उदयपुर के अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर हॉल में अपने चौथे केआईयूजी में लवली प्रोफेशनल […]