मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो दिन की गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को 17.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.8750 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 9.75 पैसे टूटकर 90.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 10 पैसे की गिरावट के साथ 90.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन इसके बाद लगातार मजबूत हुआ। इसका उच्चतम स्तर 89.8450 रुपये प्रति डॉलर रहा।
