गेहूं मजबूत, चीनी, दालों में नरमी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव लगभग स्थिर रहे जबकि गेहूं में तेजी देखी गयी। चीनी और दालों के भाव टूट गये। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं आठ रुपये मजबूत होकर 2,860 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा छह रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में तुअर दाल औसतन 33 रुपये और चना दाल 28 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 20 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मसूर दाल में नौ रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 20 रिंगिट फिसलकर 4,050 रिंगिट प्रति टन रह गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49.33 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 25 रुपये और सायो तेल 23 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। पाम ऑयल में 19 रुपये और मूंगफली तेल में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सूरजमुखी तेल दो रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव में 35 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। चीनी भी 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार का रहा 2025 का साल : खरगे

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साल के आखिरी दिन बुधवार को मोदी सरकार के कार्यों का लेखाजोखा बताते हुए कहा कि कुल मिलाकर 2025 में भी भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन देश की जनता पर हावी रहा। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक […]

You May Like