दंतेवाड़ा, 17 दिसंबर (वार्ता)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्लूर में सुरक्षाबलों ने एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की जान को होने वाले संभावित खतरे को टाल दिया गया। जिले के एसपी कार्यालय […]
लखनऊ 17 दिसंबर (वार्ता) घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंतपद्मनाभन अंपायरों द्वारा कई के बार के निरीक्षण के बाद अंतत: नौ बजे के बाद आज […]
तेहरान, 17 दिसंबर (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करता है तो पूर्वी एशिया में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में हम पीछे नहीं हटेंगे। श्री अराघची ने मंगलवार को अल जज़ीरा को दिए एक इंटरव्यू […]
नई दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) जानी-मानी अर्थशास्त्री और अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष की पूर्व अधिकारी गीता गोपीनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को आपस में आयात शुल्क के मुद्दे के समाधान के लिए रचानात्मक चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा करते रहने से समय के साथ शुल्क नीचे […]
मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ बुधवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद 55.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.38 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा इससे पहले पांच दिन में 106 पैसे टूटी थी। मंगलवार […]
मस्कट / नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, वाहन, रत्न और आभूषण, कृषि रसायन, नवीकरणीय ऊर्जा और वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाले उद्योग जैसे कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर खोलने वाला है […]
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। वहीं, चीनी और दालों के दाम घट गये जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत […]
मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 210 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 120.21 अंक (0.14 […]
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के साथ साझेदारी में एयरटेल थैंक्स ऐप पर भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ईवी वॉलिट रिचार्ज की सुविधा शुरू की है। अब तक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों को चार्जिंग का भुगतान करने के लिए चार्जिंग […]
मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और फिल्मकार जॉन अब्राहम आज 53 वर्ष के हो गये। केरल में 17 दिसंबर 1972 को जन्में जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बतौर अभिनेता जॉन ने अपने […]