ढाका, 27 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश में बैन हो चुकी अवामी लीग ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख तारिक रहमान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि श्री रहमान को विशेष सुविधाएं देने के लिये अंतरिम सरकार ‘कानून में ढील दे रही है’ और उन्हें ‘कानून से ऊपर’ रख रही है। […]

वाशिंगटन, 27 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास पर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ यूक्रेन शांति समझौते की अवधि पर चर्चा करने के लिये एक बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह घोषणा की। श्री ट्रंप के कार्यक्रम के अनुसार, वह रविवार […]

हैदराबाद, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय शतरंज के इतिहास में 10 साल के जुड़वां भाई-बहन अनाय और अमाया अग्रवाल ने एक ही साल में शतरंज मास्टर खिताब हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के जुड़वां बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। हैदराबाद में जन्मे भाई-बहन, जो इंडस इंटरनेशनल […]

मुंबई , 27 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस फाउंडेशन ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की छात्रवृत्ति के लिए इस साल देश भर से क्रमश: 5,000 और 100 योग्य अभ्यर्थियों को चुना है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को क्रमश: दो लाख रुपये और छह लाख रुपये […]

बेंगलुरु, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर्नाटक में “गुंडों की तरह शासन” कर रही है जहां धमकियों और कुप्रबंधन ने जवाबदेही एवं पारदर्शी प्रशासन की जगह ले ली है। श्री येदियुरप्पा ने हाल […]

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को इंदिरा गांधी (आईजी) स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में दूसरी हरीश शर्मा 3 ऑन 3 ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। आज यहां इस अवसर पर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने […]

नयी दिल्ली 27 दिसंबर (वार्ता) दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (डीपीएसए) ने शनिवार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीसरी सीनियर और दूसरी जूनियर और सब-जूनियर दिल्ली स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया। इस एक दिवसीय राज्य-स्तरीय चैंपियनशिप में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न जिलों के110 पैरा-एथलीटों ने भाग लिया। […]

जमशेदपुर, 27 दिसंबर (वार्ता) जमशेदपुर के बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे 2 करोड़ रुपये के इवेंट और पीजीटीआई के सीजन-फिनाले, टाटा ओपन 2025 के फाइनल राउंड से पहले शुभम जगलान और युवराज संधू के बीच कांटे की टक्कर छिड़ गयी है। इक्कीस साल के शुभम जगलान […]

नयी दिल्ली 27 दिसम्बर (वार्ता) सेना ने हड्डियों को जमा देने वाली सर्दी की 40 दिन की ‘चिल्लई कलां’ अवधि में बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में आतंकवाद-रोधी अभियानों को तेज कर दिया है। रक्षा सूत्रों […]

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि विद्यालयों के स्तर को ऊंचा उठाकर उनकी प्रतिभा को निखारना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री गुप्ता ने शनिवार को रोहिणी सेक्टर–8 स्थित दिल्ली नगर निगम विद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट कक्षाओं का उद्घाटन करने के बाद […]