इंदौर: शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है. रविवार की सुबह से सोमवार सुबह तक चले […]

इंदौर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की. बैठक में प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक आनंद कलादगी ने कहा कि युवाओं और इंफ्लूएंसर्स की शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. यदि वे मिलकर […]

इंदौर:त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन ट्रेनों में दो जोड़ी प्रतिदिन और दो जोड़ी साप्ताहिक रूप से चलेंगी. सभी ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू रहेगा.रतलाम […]

इंदौर: दीपावली और देव दीपावली पर शहर में पटाखों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ने एंटी स्मोक गन का प्रयोग करने की योजना बनाई है. यह गन 18 से 20 अक्टूबर तक शहर के 10 प्रमुख चौराहों—राजबाड़ा, रीगल चौराहा, खजराना मंदिर, भंवरकुआ, बड़ा […]

इंदौर: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेशभर की जिला न्यायपालिकाओं और उच्च न्यायालय में अवकाश घोषित किया गया है. इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल कचोलिया ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालयों सहित अधीनस्थ न्यायालयों में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा. उन्होंने बताया कि […]

रीवा:दीपावली पर्व की तैयारियों के बीच शहर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है. बाजारों में साज-सज्जा के साथ ही स्थानीय कारीगरों, त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों की दुकानों के लिए नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है. पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी […]

ग्वालियर: संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के खिलाफ ग्वालियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की कथित विवादित टिप्पणी ने सियासी और सामाजिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस टिप्पणी के विरोध में भीम आर्मी द्वारा 15 अक्टूबर को घोषित ‘जूता फेंक आंदोलन’ को संगठन के प्रदेश नेता सुनील […]

अशरफ अली भोपाल: नूतन कॉलेज में नए छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, वहीं थर्ड ईयर की छात्राओं को विदाई भी दी गई। इस अवसर पर फ्रेशर छात्रों के लिए रेट्रो थीम और साड़ी रखी गई थी, जिसमें छात्राओं ने सज-धज कर मंच पर परिधान प्रदर्शित […]

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। बैठक का शुभारंभ सभी मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करने और आगामी नीतियों पर चर्चा का […]

रायसेन: गैरतगंज सिविल अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज न मिलने और प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर हुए विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। न्यायालय ने नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन के खिलाफ डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ मारपीट के मामले […]