यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को किया नमन

भोपाल, 11 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान सेवाव्रती, लोकतंत्र रक्षक सेनानी और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा, “भारत रत्न नानाजी देशमुख जी ने अन्नदाता किसानों और जनजातीय समाज के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ग्रामोदय’ से ‘राष्ट्रोदय’ के संकल्प को चरितार्थ करके दिखाया। आपातकाल आंदोलन में भी आपने महती भूमिका निभाई। नानाजी का सम्पूर्ण तपस्वी जीवन मनुष्यता की सेवा और अनीति के विरुद्ध सदैव मुखर रहने की शिक्षा प्रदान करता है।”

 

 

Next Post

महाराष्ट्र सरकार फिजूलखर्ची में लिप्त: कांग्रेस

Fri Oct 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार फिजूलखर्ची में लिप्त है। कांग्रेस ने जल्दबाजी में करोड़ों रुपये की निविदाओं को […]

You May Like

मनोरंजन