दुबई में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी आकांक्षा रंजन कपूर

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर दुबई में अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनायेंगी।

आकांक्षा रंजन कपूर, को गिल्टी, रे और मोनिका ओ माय डार्लिंग जैसी परियोजनाओं में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।अपने जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए, वह अपने दोस्तों के साथ अपने काम के शेड्यूल से ब्रेक लेने के लिए दुबई गई हैं। उनके साथ उनकी माँ अनु रंजन भी होंगी।

अपने जन्मदिन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए, आकांक्षा ने साझा किया, मेरी माँ, मेरा जन्मदिन मनाने के लिए मेरे साथ शामिल होंगी। मैं ढ़ेर सारा केक खाऊँगी! मैं गोल्फ़ भी खेलूँगी। ऐसा लगता है कि मैं जितनी बड़ी होती जा रही हूँ, मुझे अपने जन्मदिन पर ये सब करने में उतना ही मज़ा आता है।”

आकांक्षा ,संदीप किशन के साथ मायावन में अपनी दक्षिण भारतीय फ़िल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनके पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं, जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

Next Post

बनारसी साड़ी को वेस्टर्न लुक में पहने बेहद खूबसूरत नजर आयीं करीना कपूर खान

Fri Sep 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने फिल्म महोत्सव के शुरू होने से पहले बनारसी साड़ी में एक फोटोशूटकरवाया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आयीं। सिनेमा में करीना कपूर खान के 25 साल के शानदार […]

You May Like

मनोरंजन