बारिश से आश्रम की दीवार गिरने से एक साधु की मौत

भिंड, 19 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के नावली वृंदावन गांव के नजदीक स्थित पागल दास महाराज के आश्रम की बारिश के चलते आज एक पक्की दीवार ढह गयी। हादसे में साधु की मौत हो गई, जबकि तीन गौवंश ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर में पागल दास बाबा के आश्रम पर रहने वाले साधु छविदास महाराज भोजनालय में प्रसादी तैयार कर रहे थे। तभी अचानक बारिश के चलते एक पक्की दीवार गिर गयी। इसके चलते भोजनालय के पास ही गौशाला का टीन सेट भी गिर गया। घटना के बाद आश्रम में मौजूद संतों ने बचाव के लिए गांव से लोगों को बुलाया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तो ईंट पत्थरों के नीचे दबे साधु छविदास ने दम तोड़ दिया। एक ग्रामीण सुरेंद्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, 3 गौवंश की भी मौत हो गई। एक गाय और बछड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर अटेर एसडीएम व राजस्व विभाग का दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी से पहले ग्रामीणों ने साधु छविदास को निकाल लिया। घायल गायों को अलग कर दिया था। मृत गायों को अलग रखवा दिया था। इसके बाद साधु छविदास का भी अंतिम संस्कार कराया गया।

वहीं, बारिश के चलते आज ऐतिहासिक किला की दीवार गिर गयी है। हालांकि इस दीवार गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। यह किला करीब 800-900 साल पुराना है। इस किला का निर्माण भदावर राजाओं के शासन काल में हुआ था। इस जगह दीवार गिरी उसके पास ही कन्या महाविद्यालय संचालित होता है।

Next Post

लिपिक सात हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu Sep 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुरैना, 19 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना के महिला बाल विकास में पदस्थ एक लिपिक को आज लोकायुक्त पुलिस ने सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर के अनुसार सहायक […]

You May Like

मनोरंजन