
इंदौर, 18 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचीं। वे यहां के मृगनयनी केंद्र पहुंचकर प्रदेश के हस्तशिल्प एवं जनजाति कलाकारों से मुलाकात की।
मृगनयनी में राष्ट्रपति श्री मुर्मू का राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वागत किया। गोंडी भित्ति चित्रकार श्रीमती दुर्गा व्याम ने राष्ट्रपति को अपनी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।