श्रमिक की मौत पर निगम सफाईकमियों का प्रदर्शन

काम कर रहे सीवरेज कंपनी के एक कर्मचारी की सडक़ की मिट्टी धंसने से हुई मौत

 

नवभारत न्यूज

रतलाम। सीवरेज का काम कर रहे एक कर्मचारी की सडक़ की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित निगम सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन निगम में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

दिलीप नगर क्षेत्र में रविवार की देर शाम को सीवरेज का काम करते समय सडक़ का एक हिस्स धसने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। हादसे में एक घायल हो गया था। श्रमिक की मौत के बाद नगर निगम के सफाईकर्मी सोमवार सुबह काम बंद कर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर लापरवाह सिवरेज कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने हादसे के लिए जिम्मेदार सिवरेज कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने मृतक के परिजनों को पांच लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस घटना में सीवरेज का काम करने वाली कंपनी की लापरवाही को देखते हुए सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर निगम के सामने प्रदर्शन शुरू किया। इस हादसे की सूचना रात में मिलने पर भोपाल से राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोििसया भी रतलाम पहुंचे गए। उन्होंने हादसे वाले स्थल को देखा। पीडि़त कर्मचारी के परिजनों और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की। वहीं महापौर ने नगर निगम की तरफ से मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

 

10 फीट गहरे गड्डे में काम कर रहे थे दो कर्मचारी

 

शहर के दिलीप नगर में सिवरेज के काम में सडक़ किनारे गड्डा खोद कर दो श्रमिक काम कर रहे थे। श्रमिक करीब 10 फीट गड्डे में उतरकर काम कर रहे थे, तभी सडक़ से सटा एक हिस्सा मिट्टी धंसने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दिलीप नगर मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से सीवरेज लाइन के पानी चोक होने की शिकायत की जा रही थी। दिलीप नगर की मुख्य सडक़ रोड के बीच रिपेरिंग का काम किया जा रहा था। उक्त स्थान पर पहले जेसीबी से गड्डा खोदा गया था । नगर निगम ने एजेंसी को सीवरेज का कॉन्टेक्ट दे रखा हैं। एजेंसी के दो श्रमिक 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर काम कर रहे थे। तभी सडक़ किनारे एक तरफ का हिस्सा घंस गा। मिट्टी व पत्थर दोनों कर्मचारियों के ऊपर आ गिरे, जिससे दोनों दल गए। जैसे ही इस बात ीक जानकारी वहां मोजूद क्षेत्री रहवासियों को लगी तो वह मदद के लिए पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला गया। हादसे में सुनील पिता मुन्नालाल गौहर निवासी शेफी नगर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बहादुर डामोर घायल हो गया।जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा हैं।

 

नगर निगम की ओर से 5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

 

सफाई कर्मचारी के आंदोलन को देखते हुए महापौर प्रहलाद पटेल, आयुक्त हिमांशु भट्ट भी आयोग के अध्यक्ष से मिले। इसके बाद आयोग अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि सीवरेज कंपनी के खिलाफ एफआईआर करने और नगर निगम के अधिकारी की लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की ओर से मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और एक परिजन को काम पर रखा जाएगा।

Next Post

पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या,आरोपी गिरफतार 

Mon Sep 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज, बुरहानुपर। बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रिश्तों के चलते पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया […]

You May Like