पत्रकारों के कार्यक्रम में शामिल होना हम कलाकारों के लिए गर्व की बात है- सेन

नवभारत के पत्रकार सुनील योगी पत्रकार गौरव पद से सम्मानित किए गए

बागली-14 सितंबर को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित मेयर हाउस में पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रथम सत्र में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। द्वितीय सत्र में सम्मानित अतिथियों सहित आमंत्रित पत्रकारों का अलग-अलग सम्मान से सम्मानित करते हुए आगामी दिनों में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के संबंध में चर्चा की गई। महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन,फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी, सिने मुंबई नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर भाग्यश्री काप्से सीने जगत के विजय तस्वीर मुंबई के एक्टिविस्ट मोहम्मद अफजल मुंबई न्यूज, मुंबई मीडिया पर्सन सुनील शर्मा, अशोक गुप्ता मीडिया पर्सन मुंबई समाजसेवी सुंदरी ठाकुर वरिष्ठ फोटोग्राफर राजू असरानी, सहित कई विभूतियां उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद केस, राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अली सहित कई फ़िल्मी हस्तियां और पत्रकार उपस्थित रहे। संगीतकार दिलीप सेन ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों के कारण ही कलाकारों का सम्मान बढ़ता है और घटना है पत्रकार सम्मेलन में आना उनके लिए गर्व की बात है। इसी दौरान मध्य प्रदेश से आये पत्रकार सुनील योगी, मुनी अख्तर, सहित 22 राज्यों के पत्रकार प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सम्मानित पत्रकारों और अतिथियों को ट्रॉफी एवं शील्ड उपहार स्वरूप दी गई। इस नवभारत समाचार पत्र के प्रतिनिधि सुनील योगी को पत्रकार गौरव पुरस्कार दिया गया।

Next Post

असंभव को संभव करने की शक्ति रखता है मध्यप्रदेश: यादव

Mon Sep 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email गांधीनगर/भोपाल, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश असंभव को संभव करने की शक्ति रखता है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने […]

You May Like