युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा

जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर चाकुओं से गोद दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया और वारदात को अंजाम देने क बाद हमलावर फरार हो गए। बाद में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई सतीश कुमार ने बताया कि करिया पाथरनिवासी राजा यादव बाइक से घमापुर तरफ जा रहा था। जैसे ही राजा करिया पाथर श्मशान घाट के पास पहुंचा तभी रोहित वंशकार, मोनू वंशकार, अंकित चौधरी, सिब्बू और शिवम पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजा को चोटें आ गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Next Post

शिक्षक-नर्स के सूने घरों में चोरों का धावा

Mon Aug 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email  जेवरात, नगदी ले गए चोर जबलपुर: गोहलपुर में चोरों ने नर्स तो सिहोरा थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर और नगदी रूपए पार कर दिए। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन