सर्प के प्रदर्शन करने पर आरोपियों पर की गई कार्रवाई

भोपाल, 13 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प के प्रदर्शन करने वाले आरोपियों पर वन विभाग ने कार्रवाई है।
मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल एल.एल. उइके के निर्देशन पर वन मंडल अधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे एवं उप मुख्य वन मंडला अधिकारी जैतपुर श्री गौरव जैन के मार्गदर्शन में 10 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र बुढ़ार अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र बुढ़ार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा नाग, नागिन एवं दोमुहा सर्प को बांस के पिटारे में बंदी बनाकर 15 प्रदर्शन करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग द्वारा इन पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
श्री उइके ने बताया कि इन आरोपियों में रवीन्द्र नाथ, संजय नाथ, शिवा नाथ और रहीस नाथ, जो कि दबोह थाना जिला भिण्ड के रहने वाले हैं। आरोपियों के अस्थायी वर्तमान निवास पर रेलवे स्टेशन के पास इरानी मोहल्ला में अस्थायी निवास कर रहे हैं। इनके निवास डेरा से डॉग स्क्वायट के मदद से सर्च कर एक जीवित नाग सर्प जब्त किया गया है। आरोपी प्रतिबंधित वन्य जीव सर्प 7, जिसमें एक नग दो मुंह वाला, जो विलुप्त प्रजाती का है, उन्हें बंदी बनाकर प्रदर्शन करते समय जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 सितम्बर को मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढ़ार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन्हें रिमांड पर लेकर उप जेल बुढ़ार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी भिंड जिले के मूल निवासी हैं और यह घुमक्कड़ समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रकरण में जब्त 7 नग बंदी जीवित सर्पों को मेडिकल परीक्षण के उपरांत वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Next Post

राजीव त्रिपाठी आर.जी.पी.वी. का कुलपति बने

Fri Sep 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 13 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति के पद पर प्रो. राजीव त्रिपाठी को नियुक्त किया है। प्रो. त्रिपाठी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, […]

You May Like

मनोरंजन