महामहिम लगाएंगी जय श्री महाकाल के जयकारे, दो दिवसीय इंदौर-उज्जैन प्रवास पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उज्जैन आने का कार्यक्रम तय
सिक्स लेन का करेंगी भूमिपूजन-मुख्यमंत्री यादव

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवभारत की खबर पर मोहर लगाते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में बताया कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी तो इंदौर उज्जैन सिक्स लेन का भूमिपूजन भी करेंगी।नवभारत ने 9 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी व महाकाल के दर्शन पूजन करेगी और उज्जैन से लेकर इंदौर तक बनने वाले सिक्स लेन का भूमि पूजन भी करेंगी। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर मंगलवार को ही कैबिनेट की बैठक में मोहर लगाते हुए राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी प्रोटोकॉल के तहत करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उज्जैन में कुछ और कार्यक्रम भी लगातार जुडऩे लगे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है उस दिन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम फिर प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में स्वच्छता कर्मियों से संवाद स्थापित करने का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति कार्यालय तक उज्जैन के हुए सभी कार्यक्रम भेजे गए हैं जिसमें राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी उज्जैन आ चुके हैं वे महाकाल दर्शन करने जब उज्जैन आए थे तो वह कालिदास समारोह में शामिल होने के साथ ही पं. सूर्य नारायण व्यास के घर पर भी पहुंचे और वहां पर भोजन भी किया था।

पाटिल के बाद दूसरी बार महिला राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल उज्जैन आई थी, वह सवाई सिंह सिसौदिया से लेकर उनके भाई के यहां नए घर के ओपनिंग में भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि प्रोटोकॉल के तहत कोई राष्ट्रपति किसी के घर नहीं जा सकते, बावजूद इसके प्रोटोकॉल तोडक़र पूर्व राष्ट्रपति अपने परिचित पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता सवाई सिंह सिसौदिया और उनके भाई के घर पहुंची थी। ऐसे में अब दूसरी बार कोई महिला राष्ट्रपति उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आ रही है।

रुद्राक्ष में होगी तैयारी
महाकाल दर्शन के पश्चात राष्ट्रपति अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी ,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ होने वाले स्वच्छता अभियान के तहत भी एक कार्यक्रम उज्जैन में जोड़ा गया है। जिसमें स्वच्छता कर्मियों से राष्ट्रपति संवाद करेंगी और उज्जैन इंदौर रोड सिक्स लेन का भूमि पूजन करेंगी। यह सभी कार्यक्रम होटल रूद्राक्ष में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही अन्य स्थान भी तय किया जा रहे हैं।

Next Post

सीधी से शहडोल जा रही बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री थे सवार

Wed Sep 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीधी:मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीधी से शहडोल जा रही कैपिटल बस पलट गई। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि […]

You May Like