पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे: हेमन्त सोरेन

रांची,26 जुलाई (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे।

श्री सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि अगर पेड़- पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि गणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों से हम वन महोत्सव मनाते आ रहे हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि शुरुआत के वन महोत्सव में जो पौधे लगे होंगे, वे वर्तमान समय में किस स्थिति में होंगे। वन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित करने का एक बड़ा अभियान है । ऐसे में हम सभी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लें, ताकि पर्यावरण में जो असंतुलन पैदा हो रहा है उसे नियंत्रित कर सकें। अगर पेड़- पौधे नहीं होंगे तो प्राणियों पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है।

Next Post

नीट परिणामः 61 घटकर 17 हुयी शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के संशोधित परिणाम जारी कर दिये और इसके बाद इस परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की […]

You May Like

मनोरंजन