घाट चढऩे के दौरान ब्रेक फैल… मजदूरों से भरा पिकअप खाई में गिरा, तीन की मौत 

50 मजदूर वाहन से रतलाम आ रहे थे

 

रतलाम। शहर के समीप ग्राम धोलावाड़ में घाट पर चढ़ते समय मजदूरों से भरा पिकअप वाहन ब्रेक फैल होने से हादसे का शिकार हो गया और पिकअप खाई में गिर गया। तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह मजदूरों से भरा पिकअप रतलाम आने के लिए निकला था। एक घायल के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 50 लोग सवार थे। रावटी-धोलावाड़ के बीच करीब 9 बजे रावटी -धोलावाड़ के बीच पहुंचा था। घाटी आने पर अचानक से पिकअप वाहन रिवर्स होने लगा और वाहन पलटी खाते हुए 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसें में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसे में अजय पिता सुखराम खराड़ी, लीलाबाई पत्नी गौतम मुनिया दोनों निवासी ग्राम हलदुपाड़ा, नानीबाई पत्नी विजय निवासी ग्राम जुलवानिया की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया और भर्ती करवाया गया।

अधिकारी पहुंचे मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और तहसीलदार जिला अस्पताल में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मृतकों को अंत्येषी सहायता और संबल योजनांतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

 

पुलिस के अनुसार मजदूरों ने बताया कि हादसा ब्रेक फैल होने से हुआ। घटना में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जब 20 लोग घायल है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिसमे पांच गंभीर है।

Next Post

देश में टाइगर रिजर्व की संख्या 57 है:भूपेंद्र यादव

Sat Sep 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 07 सितम्बर (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि वर्तमान में टाइगर रिजर्व की संख्या बढ़कर 57 हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को चार दिवसीय […]

You May Like