सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बैठकों का दौर
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर पूरे देश में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की शुरुवात की गई है जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जा रहा है इसी क्रम में जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने होम साइंस कॉलेज रोड स्थित सांसद कार्यालय में सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा पार्षद दल सुबह 11 बजे,भाजपा ग्रामीण अपरान्ह 2 बजे एवं भाजपा जबलपुर महानगर की बैठक सांय 5 बजे ली।
लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 शुरू किया गया है इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने की हमारी जिम्मेदारी है आप सभी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और जमीनी जनप्रतिनिधि हैं और आपका रोज क्षेत्र की जनता से निरंतर संपर्क और संवाद रहता है इसलिए आपकी भूमिका काफी अहम हो जाती है, भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है जिसमें विधायकों को 15 हजार और सांसद को 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है और ये आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है इसलिए अब आप सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है, हमें प्रत्येक विधानसभा, प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ में पहुंचकर अधिक से अधिक सदस्यों को अपने भाजपा परिवार से जोडऩा है.
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निरंतर केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से लोगों की सेवा की जाती रही है और अनेक योजनाओं का लाभ हमारी हितग्राहियों को लगातार प्रदान किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी परिवार अब और बड़ा हो इसके लिए हमें संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र इसे सफल बनाना है और साथ ही साथ इस बार सदस्यता अभियान में समय अवधि का विशेष ध्यान रखकर कार्य करना है जिसकी चिंता हमारे सभी सम्माननीय पदाधिकारियों को करना है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि परिवार को अब और बड़ा करना है जिसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी होना आवश्यक है। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने कहा कि लोकसभा को देश और प्रदेश में अव्वल लाना है इस बात की हमें चिंता करना है। निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा कि भारतीय जनता परिवार से जोडक़र इस संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। बैठक में सुखराम पटेल, विद्यासागर दुबे, संदीप शुक्ला, संतोष शुक्ला, डॉ.सुभाष तिवारी, अल्ला गर्ग, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रंजीत पटेल, प्रशान्त केशरवानी, नीरज शर्मा, डॉ.जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, ईशान नायक,अश्विनी त्रिवेदी, जय रोहाणी, अंकित पाठक आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।