बजरंग पूनिया बने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि “कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने श्री बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

बयान के अनुसार, श्री पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

श्री पुनिया आज ही दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान दिनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

Next Post

राजनीति में लोगों का आना जाना सामान्य बात : आप

Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के पार्टी छोड़ने को एक समान्य घटना बताते हुए कहा कि राजनीति में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। […]

You May Like