राजनीति में लोगों का आना जाना सामान्य बात : आप

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के पार्टी छोड़ने को एक समान्य घटना बताते हुए कहा कि राजनीति में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि यह राजनीति है और राजनीति में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आम आदमी पार्टी ने उनको मंत्री बनाया था। उनको इसके आगे के राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकमनाएं हैं। वैसे भी जब चुनाव आते हैं और जिन्हें लगता है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, तब उनमें से बहुत से लोग पाला बदलते ही है। हर पार्टी में चुनाव के समय टिकट कटने पर दो चार लोग पार्टियां बदल लेते हैं। यह कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके नए राजनीतिक जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। वह खुश रहें, स्वस्थ्य रहें और उनका जीवन अच्छा चले।

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Next Post

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों की सूची

Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 31 उम्मीदवारों की सूची जारी है। पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई से, आज ही कांग्रेस में […]

You May Like