मध्य प्रदेश, मणिपुर और पंजाब राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

झांसी, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 में शनिवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश, मणिपुर और पंजाब ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली ।

आज यहां दिन के पहले मैच में, चार क्वार्टर में 1-1 की बराबरी के बाद मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को शूटआउट में 4-2 से हराया। प्रताप लाकड़ा ने (छठे)मिनट पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर खेल की शुरुआत में मध्य प्रदेश को बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद महाराष्ट्र ने आकिब रहीम ने (नौंवे) मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर एक-एक से बराबर कर दिया।

इसके बाद हुए शूटआउट में सुंदरम सिंह राजावत, श्रेयस धूपे, अली अहमद और प्रताप लाकड़ा ने मध्य प्रदेश के लिए गोल किए। महाराष्ट्र के लिए देविन्दर वाल्मीकि और वेंकटेश केंचे ही एकमात्र स्कोरर रहे, जबकि मध्य प्रदेश के गोलकीपर संजय बी ने महत्वपूर्ण बचाव करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में डिफेंस ने अपना दबदबा बनाए रखा, क्योंकि मणिपुर और तमिलनाडु ने गोल रहित ड्रॉ खेला और शूटआउट में मुकाबला किया, जिसमें मणिपुर ने 4-1 से जीत दर्ज की। मणिपुर को छह पेनल्टी कॉर्नर और तमिलनाडु को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही। शूटआउट में मणिपुर के लिए नीलकांत शर्मा, वारिबम नीरजकुमार सिंह, कोथाजीत सिंह और लैशराम दीपू सिंह ने गोल किए। मणिपुर के गोलकीपर अंकित मलिक बेहतरीन फॉर्म में थे और उन्होंने दो गोल बचाए। शूटआउट के दौरान तमिलनाडु के लिए कार्ति सेल्वम एकमात्र स्कोरर रहे।

तीसरे मैच में पंजाब ने हरियाणा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अरिजीत सिंह हुंदल ने (15वें) मिनट पहले हाफ का एकमात्र गोल करके पंजाब को बढ़त दिलाई। संजय ने (32वें) मिनट में हरियाणा के लिए बराबरी का गोल किया, लेकिन पंजाब के जुगराज सिंह ने (33वें) और प्रदीप सिंह ने (34 वें) मिनट में किये गये लगातार दो गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। खेल के अंतिम क्षणों में कुलदीप ने (56वें) मिनट में एक गोल किया। पंजाब ने यह मैच 3-2 से जीत लिया।

Next Post

आर्थर फिल्स को हराकर अल्कराज मोंटे कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Sun Apr 13 , 2025
मोनाको (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने शनिवार को संघर्षपूर्ण मुकाबले में फ्रांस के आर्थर फिल्स को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जगह बना ली है। आज यहां करीब ढ़ाई घंटे तक चले मुकाबले में आर्थर फिल्स से पहला सेट हराने के बाद अल्कराज ने […]

You May Like