उज्जैन। आज शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व रवि योग सहित कई खास संयोग में मनाया जाएगा। गणेश प्रतिमा स्थापना के दिनभर में कई मुहूर्त आएंगे। लेकिन दोपहर में 12.10 बजे विशेष मुहूर्त है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया चतुर्थी से चौदस तक 10 दिन गणेश उत्सव की धूम रहेगी।
चतुर्थी तिथि शनिवार को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। लेकिन गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए सुबह 7.45 से 9.18, दोपहर 12.25 से शाम 5.04, शाम 6.37 से रात 8.04 बजे तक शुभ मुहूर्त है। उज्जैन में कई प्रसिद्ध गणेश मंदिर है जहां सुबह से ही पूजा-पाठ व अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। वहीं दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगेगा। अब दस दिनों तक भक्त शिव पुत्र गणेश जी की आराधना में लगेंगे। उज्जैन में कई प्रमुख चौराहों पर बड़े पंडाल बनाकर गणेश जी की आकर्षक मूर्तियां बैठाई जाएगी।
गणेश मूर्तियां और सोने-चांदी के सिक्के
सोने की मूर्तियां 2 ग्राम से 100 ग्राम वजन 20 हजार से 2 लाख तक , चांदी की मूर्तियां 5 ग्राम से 500 ग्राम वजन 1500 से 50,000 तक, सोने के सिक्के 1 ग्राम से 10 ग्राम तक 8000 से 80,000 रुपए, चांदी के सिक्के 10 ग्राम से 100 ग्राम 1000 से 10,000 रुपए है।
बच्चे घर पर ही बना रहे गणेश प्रतिमाएं
गणेश चतुर्थी की तैयारियां शहर में अंतिम चरण में हैं। बच्चे ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
गणेश प्रतिमा को के पत्थर पर पेंटिंग कर गणेश प्रतिमा बना नेचुरल लुक देने रही हूं। साथ ही उसे घर के गार्डन या गमले में ही विसर्जित करूंगी।-खुशी राठी।
पेपर मेशी से मूर्ति बनाना आसान होता है। साथ ही उससे किसी को हानि नहीं होती। इसलिए इस बार घर पर ऐसी ही गणेश प्रतिमा बना रहे हैं।-अंकुश पाठक।
स्कूल में अलग-अलग प्राकृतिक से गणपति प्रतिमा बनाया सिखाया है। इस बार नारियल के रेशे से ईको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बना रही हूं।-कृष्णा शर्मा।