सूडान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हुयी

खार्तूम, 02 सितंबर (वार्ता) सूडान में जून माह से हुयी भारी बारिश और बाढ़ से 173 लोगों की मौत हो गयी है और 505 लोग घायल हो गए हैं।

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, बाढ़ से सूडान के 18 राज्यों में से 11 प्रभावित हुए हैं और इसके कारण 18,665 घर नष्ट हो गए और 14,947 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से 170,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

कसाला राज्य में गश नदी से आई बाढ़ ने कृषि भूमि और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया है। पोर्ट सूडान में 25 अगस्त को अरबात बांध के ढहने से संकट और बढ़ गया, जिसके कारण कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान हुआ।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने सूडान के दारफुर क्षेत्र में खाद्य सहायता वितरित करना शुरू कर दिया है। लगभग 280,000 लोगों के लिए पर्याप्त 1,134 टन भोजन ले जाने वाले ट्रक बाढ़ के कारण देरी के बाद चाड से दारफुर में पहुंचे।

Next Post

आईएस से अब इराक को कोई खतरा नहीं: शिया उल सुदानी

Mon Sep 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बगदाद, 02 सितंबर (वार्ता) इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह अब इराक के लिए खतरा नहीं है और आईएस समूह से लड़ने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को […]

You May Like