जुए के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली

ग्वालियर। डबरा में रूपयों के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना सोसा के चक पर हुई, युवक को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के गोपाल बाग में जुआ खेलने के बाद दो लोगों के बीच रूपयों का लेनदेन रह गया। इसके बाद डबरा की जवाहर कॉलोनी निवासी देव कुमार जाटव पवन नामक युवक से रूपयों मांगने गया, तो मौके पर पवन नहीं मिला। इस दौरान उसका उमा शंकर जाटव और बंटी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उन्होंने देव कुमार को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। घनी बस्ती के बीच हुई घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के ग्वालियर रेफर कर दिया।

मामले में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर तत्काल ग्वालियर भेज दिया गया था। जहां अभी उसके बयान लिए जाएंगे, उसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।

Next Post

गणेश उत्सव के लिए जगमगा उठा अचलनाथ का दरबार

Sat Aug 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव 7 सितंबर से शहर भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जगह-जगह तैयारियां शुरू हो गई है। पंडाल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं अचलेश्वर मंदिर पर […]

You May Like