सोमवार से शुरु होगी वेयरहाउसों में जांच

देवास की 4 सदस्यीय टीम गठित

जबलपुर: जिले के वेयरहाउस में अब देवास की टीम सोमवार से जांच करने के लिए पहुंचेगी। जिसके अंतर्गत जिले की तहसीलों में आने वाले सभी वेयरहाउस में जो कि समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के बाद उनमें भंडारण किया गया है,उन सभी का भौतिक रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उसके पश्चात टीम द्वारा सभी वेयरहाउसों में जांच करने के बाद प्रतिवेदन भोपाल मुख्यालय में प्रस्तुत करेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी होने के बाद वेयरहाउस के अंदर किए गए फसल के भंडारण में जांच के समय कई बार धांधली और गड़बडिय़ां सामने आती हैं। वहीं पिछले साल भी धान,गेहूं और मूंग खरीदी मामले में भी वेयरहाउस के अंदर रखे हुए फसल पर बड़ी धांधली मिली थी। जिसके चलते अब देवास की टीम जबलपुर जिले के सभी वेयरहाउसों में जांच करने के लिए बहुत जल्द पहुंचने वाली है।
जिले के छोड़ देवास के अधिकारी टीम में शामिल
वेयरहाउस में जिले की अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जब निरीक्षण या जांच की जाती है तो कई प्रकार की गड़बडिय़ां सामने आती हैं। कई बार तो अधिकारी की ही गड़बड़ी और धांधली में संदिग्ध भूमिका पाई जाती थी। जिसके चलते अब जिले के अधिकारियों को छोड़ देवास के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम भोपाल मुख्यालय से गठित की जा चुकी है जो जिले में पहुंचकर सभी वेयरहाउस में जांच करेगी।
गड़बडिय़ां हो सकती हैं उजागर
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्र बनाकर वेयरहाउस के अंदर अनाज को भंडारित तो कर दिया जाता है। कई बार वेयरहाउस संचालकों और समिति प्रबंधकों द्वारा अमानक, घुना हुआ और सड़ा हुआ अनाज खरीद लिया जाता है और उसको वेयरहाउस के अंदर भंडारित कर दिया जाता है। वहीं अब भंडारित वेयरहाउस में टीम द्वारा जांच करने के बाद बहुत सी गड़बडिय़ां उजागर हो सकती हैं।

Next Post

कांग्रेस की ‘ भारत डोजो यात्रा’ दलित पिछड़ों का उपहास: मायावती

Fri Aug 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ 30 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस पर खेल को स्वार्थ की राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इण्डी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, […]

You May Like