स्टाम्प राजस्व वसूली के बडे़ बकायादारों से होगी वसूली

सतना :प्रमुख सचिव मुद्रांक शुल्क एवं महानिरीक्षक पंजीयन के निर्देशानुसार कलेक्टर आफ स्टाम्प के कार्यालय में बकाया राजस्व के गतिशील प्रकरणों में तेजी लायी जाएगी। जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि सतना और मैहर जिले के बड़े राजस्व बकायादारों को आरआरसी के प्रकरणों में कई बार मांग पत्र एवं कुर्की वारंट जारी करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है।प्रमुख सचिव के निर्देशों के परिपालन में राजस्व वसूली के लिए लंबित आरआरसी के प्रकरणों में बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर म.प्र. भू-राजस्व संहिता की धारा 146, 147 के प्रावधानों के अनुसार वसूली के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस सूचना को चल सम्पत्ति की कुर्की वारन्ट की तामीली मानी जायेगी।

आरआरसी के बड़े बकायादारों में कटरा बाजार घंटाघर मैहर के विजय अग्रवाल पर 11 लाख 19 हजार 113 रुपए, मेसर्स जेपी एसोसिएट्स रीवा 2 करोड़ 14 लाख 38 हजार 712, मेसर्स जेपी एसोसिएट रीवा 2 करोड़ 44 लाख 57 हजार 462, सतना के राजेंद्र नगर के डॉ. महेंद्र सिंह पर 10 लाख 75 हजार 272, पुष्पराज कॉलोनी के राकेश पाण्डेय 10 लाख 65 हजार 955, शास्त्री चौक सतना के रामचंदानी 15 लाख 75 हजार 201, सराय मोहल्ला मैहर के लक्ष्मी नारायण सोनी पर 47 लाख 43 हजार 807, राजेंद्र नगर के सुधीर राज अवस्थी पर 13 लाख 44 हजार, सुभाष चौक आशीष सरावगी पर 1 लाख 24 हजार 410, जीवन ज्योति कॉलोनी संगीता देवी चमडिया पर 1 लाख 85 हजार 940, डाली बाबा चौक के महेश कुमार सावनानी पर 2 लाख 94 हजार 100, हनुमान चौक की रश्मि अग्रवाल पर 1 लाख 13 हजार 664, बुढ़ार शहडोल के हर्षवर्धन सिंघानिया पर 7 लाख 16 हजार 813, कोठरा के योगेश सिंह पर 4 लाख 69 हजार 454, रगौली के कौशलेंद्र प्रताप सिंह पर 6 लाख 13 हजार 667, बिहारी चौक के सर्वर हुसैन पर 2 लाख 64 हजार 662, कृष्ण नगर के सुनील कुमार पर 67 हजार 312, खूंथी के ताज मोहम्मद पर 7 लाख 55 हजार 226, मैहर के दिनेश मिश्रा पर 2 लाख 90 हजार 586, महावीर मार्ग सतना के विपिन चौरसिया 5 लाख 38 हजार 890, प्रेम नगर सतना के रामनिवास शर्मा पर 1 लाख 26 हजार 518, भरहुत नगर की रीता गुप्ता पर 4 लाख 46 हजार 781, प्रतापपुर की रीतु त्रिपाठी पर 2 लाख 90 हजार 628, खारी रामपुर बघेलान के शंकरलाल पर 2 लाख 62 हजार, डेलौरा के बृजेन्द्र तिवारी पर 1 लाख 39 हजार 819 और सिंहपुर की चंपा देवी उरमालिया पर 9 लाख 11 हजार 763 रूपये की स्टाम्प राजस्व बकाया है।

Next Post

बरगवां स्टेशन पर 4 साप्ताहिक ट्रेनों को स्टापेज की मिली मंजूरी

Thu Aug 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र देकर किया था मांग सिंगरौली:बरगवां रेलवे स्टेशन पर 4 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को स्टापेज के लिए मंजूरी मिली गई है। यह सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा […]

You May Like

मनोरंजन