कोरबा में हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत

कोरबा (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथी के हमले में गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा जंगल से तड़के सुबह हाथी कोरबा के कुसमुंडा खदान के करीब पहुंचा था। सुबह रलिया,आमगांव में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि रात में दो और लोगों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया।

हाथी ने खैरभावना गांव निवासी मंत्र राम चौहान की पत्नी और बहन पर हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों गांव के पास शौच कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। हाथी की गांव पहुंचने की सूचना के बाद से ही वन विभाग की टीम सुबह से उस पर निगरानी कर रही है। हाथी दिनभर रलिया के जंगल में छुपा था। रात होने पर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Next Post

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला के साथसगाई […]

You May Like