
बागली। ग्राम पिपरी के समाजसेवी एवं कृषक भगवान गुप्ता कि पुत्री प्रीति महाजन एवं दामाद पंकज महाजन के सुपुत्र जीवेश महाजन द्वारा क्षेत्र का नाम रोशन करने के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया जीवेश महाजन विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आईआईटी खड़कपुर में प्रतिभाशाली चयनित विद्यार्थियों के का सम्मान किया गया उस सम्मान सूची में देवास जिले से जुड़े जीवेश महाजन भी शामिल रहे उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलकर उनका उत्साह और बढ़ गया है उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सभी को देश का भविष्य बताया जैसे ही देवास जिले सहित बागली क्षेत्र में जानकारी लगी कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जीन चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया उनमें शामिल जीवेश महाजन भी है जीवेश महाजन विगत दिनों पिपरी आए उन्होंने उत्साहित शब्दों के साथ बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर ऐसा लगा कि वह आने वाले समय में नई पीढ़ी को युवा जनरेशन को देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपेंगे साथ ही प्रगति और विकास के लिए हर संभव प्रयास छात्र-छात्राओं के लिए उनके द्वारा किया जाएगा पारिवारिक सदस्य गिरधर गुप्ता ने बताया कि जीवेश महाजन जब भी पिपरी अपने नाना जी के घर आते थे तब से ही उनके मन में देश के लिए कुछ नया अविष्कार करने का जज्बा रहा रुड़की विद्यालय में उनका चयन होते ही उनकी उम्मीद और बढ़ गई प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए सम्मान से पूरा क्षेत्र नाना जी भगवान गुप्ता एवं गिरधर गुप्ता को बधाई दे रहा है
