
•कॉर्पोरेट भारत के इतिहास में इस तरह का पहला फाइनेंशियल सेटलमेंट
•अद्वितीय OTS से भविष्य में फाइनेंशियल डिफॉल्ट्स के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए आदर्श मॉडल स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त
मुंबई, 24 नवम्बर: कॉर्पोरेट भारत के इतिहास में पहली बार हुए अनूठे और अद्वितीय नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) के ‘वन-टाइम सेटलमेंट’ (OTS) के तहत पात्र दावेदारों को आज पे-आउट जारी किया गया। इसके साथ ही NSEL के एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर काउंटर-पार्टी पेमेंट डिफॉल्ट के मामले का लगभग 14 वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद ऐतिहासिक समाधान निकला है।
यह OTS अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है, क्योंकि माननीय न्यायालयों, केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के रचनात्मक दृष्टिकोण के चलते पहली बार किसी वित्तीय संकट का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान किया गया है। इसके अलावा, इस
वन-टाइम सेटलमेंट के प्रति रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW), मुंबई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी विशेष उल्लेख के पात्र हैं।
इसके साथ ही, गर्व के साथ कहा जा सकता है कि ऐसे वित्तीय संकट का न्यायसंगत, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान करने के लिए एक अनुकरणीय आदर्श मॉडल स्थापित करनेवाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। यह न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर जैसे वैश्विक फाइनेंशियल सेंटर्स की तरह महाराष्ट्र की दूरदृष्टि और विकासोन्मुख परिपक्वता को भी दर्शाता है क्योंकि इन देशों को भी अतीत में इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था और उन्होंने भी इसी प्रकार उनका समाधान किया था।
भारत के इतिहास में पहली बार घटित हुई और इसीलिए मील का पत्थर साबित हुई इस न्यायसंगत एवं निष्पक्ष समाधान प्रक्रिया के माध्यम से भारत को न्यूयॉर्क, लंदन और सिंगापुर के समकक्ष लाने का यह ऐतिहासिक कार्य केंद्र सरकार के सक्षम नेतृत्व के बिना संभव नहीं हो पाता।
इस प्रकार, ऐसे संकट का निराकरण करते हुए सभी संबंधित पक्षों के चेहरों पर मुस्कान लानेवाले इस महाराष्ट्र मॉडल को अन्य राज्य भी अपनाएंगे, ऐसी आशा है।
कॉर्पोरेट भारत में अब तक का अनसुना यह OTS अनूठा और अपने जैसा एकमात्र है क्योंकि NSEL, 63 मून्स और उसके प्रमोटर्स तक किसी भी जांच एजेंसी को मनी-ट्रेल नहीं मिला है और इसके बावजूद 63 मून्स ने स्वेच्छा से स्वयं ही यह राशि देने की पेशकश की है। जांच में पूरी मनी-ट्रेल 17 डिफॉल्टर समूहों तक पहुंचने की बात सामने आई है और यह राशि उन्हीं से वसूल की जाएगी।
बड़ी संख्या में दावेदारों का प्रतिनिधित्व करनेवाले संगठन NSEL इन्वेस्टर्स फोरम (NIF) के अध्यक्ष श्री शरद सराफ, सदस्य श्री सुशील जिवराजका और प्रबंधन समिति के आठ सदस्यों द्वारा किए गए प्रयास भी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
₹1,950 करोड़ की इस OTS स्कीम का प्रस्ताव मूल रूप से NIF ने ही दिया था। इसके बाद NSEL ने 63 मून्स के सहयोग से NIF के प्रस्ताव को स्वीकार किया और 5,682 दावेदारों के साथ ‘वन-टाइम’, सौहार्दपूर्ण ‘फुल एंड फाइनल सेटलमेंट’ के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई के समक्ष OTS स्कीम प्रस्तुत की।
NCLT, मुंबई ने मतदान प्रक्रिया के माध्यम से NSEL और दावेदारों के बीच OTS को मंजूरी दी। इस मतदान में दावेदारों की संख्या के आधार पर 92.81% और दावों के मूल्य के आधार पर 91.35% दावेदारों ने OTS के पक्ष में मतदान किया।
इस सेटलमेंट से दावेदारों को राहत मिली है क्योंकि अब उन्हें उन डिफॉल्टर्स से रिकवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा जिन्होंने जुलाई 2013 में अपनी पेमेंट संबंधी दायित्वों का निर्वहन नहीं किया ।
इस ऐतिहासिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के मेंटॉर एवम् कोच, श्री जिग्नेश शाह ने कहा, “कॉर्पोरेट भारत के इतिहास में यह OTS अभूतपूर्व है। भविष्य में आनेवाले वित्तीय संकटों का न्यायसंगत और रचनात्मक तरीके से समाधान करने के लिए इस OTS ने एक अनूठा मापदंड प्रस्तुत किया है। इस ऐतिहासिक OTS को प्रत्यक्ष में लाने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने वाले केंद्र सरकार के नेतृत्व, महाराष्ट्र राज्य सरकार के नेतृत्व, EOW, ED और CBI सहित सभी जांच एजेंसियों और सबसे महत्वपूर्ण, माननीय भारतीय न्यायपालिका के हम अत्यंत ऋणी हैं। कहा जाता है कि हर 5,500 वर्षों में ‘सत्यमेव जयते’ के इतिहास की पुनरावृत्ति होती है। NSEL युद्ध के कुरुक्षेत्र में भी ‘सत्यमेव जयते’ के पुनः प्रतिष्ठित होने से महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध की याद ताजा हो जाती है।”
कॉर्पोरेट भारत में इतिहास रचने में सहयोग देने के लिए श्री सराफ ने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और जांच एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने NSEL और 63 मून्स की टीम द्वारा किए गए अभूतपूर्व और अत्यंत कठिन प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, “यह OTS पे-आउट दावेदारों के लिए न केवल न्यायसंगत और उचित है बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य में किसी भी वित्तीय संकट का समाधान निकालने के लिए यह OTS निश्चित रूप से एक रोडमैप साबित होगा।”
63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री एस. राजेंद्रन ने कहा, “यह OTS ऐतिहासिक है क्योंकि किसी भी जांच एजेंसी या न्यायालयद्वारा 63 मून्स और उसके प्रमोटर्स तक मनी-ट्रेल स्थापित नहीं किए जाने के बावजूद, 63 मून्स ने OTS योजना के प्रति सकारात्मक और समाधान-केंद्रित प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया।”
विशेष रूप से उल्लेखनीय बात यह है कि इन्हीं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करते हुए, अगस्त 2013 में ही NSEL ने 63 मून्स के सहयोग से लगभग ₹179 करोड़ का पेमेंट किया था जिससे ₹10 लाख से कम की बकाया राशि वाले 7,053 दावेदारों को राहत मिली थी। ₹10 लाख से कम की बकाया राशि वाले सभी दावेदारों को उनकी 100% बकाया राशि प्राप्त हो चुकी है।
NSEL के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नीरज शर्मा ने कहा, “भारत के वित्तीय क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ यह NSEL OTS सभी अधिकारियों, जांच एजेंसियों, न्यायालयों और NIF के सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के बिना कभी संभव नहीं हो पाता!”
