
धार, भोज शोध संस्थान द्वारा संचालित श्रद्धालय वृद्धाश्रम धार की अनूठी नि:शुल्क शहरी परिवहन सेवा सुविधा से धार के दुर्घटना प्रभावित सहित एक माह में 364 लोगो को मिला नि:शुल्क शहरी परिवहन लाभ मिला। ज्ञातव्य है कि 20 अक्टोबर 2026 से नन्हें की सवारी सेवा के अंतर्गत महिलाओं, वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को नि:शुल्क शहरी सेवा परिवहन की सौगात प्रदान की जा रही है। वृद्धाश्रम संचालन संस्था भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले एक माह में 364 लोगों को इस सुविधा का लाभ मिला है। एक सडक़ दुर्घटना प्रभावित को भी तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। नि:शुल्क शहरी परिवहन की सुविधा प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक वृद्धाश्रम, कैलाश नगर, इंदौर नाका, त्रिमूर्ति नगर चौराहा, बड़ा अस्पताल, बस स्टैंड, मोहन टाकीज, घोड़ा चौपाटी, लालबाग, कोर्ट कलेक्टर कार्यालय, कालेज जेतपुरा का रूट तय करती है। इस परिवहन सेवा से खुश होकर कुछ लोगों ने स्वेच्छिक सहयोग भी प्रदान किया है जो इस योजना की लोकप्रियता व स्वीकार्यता का प्रतीक है। आश्रम प्रबंधन से श्रीमती विद्या गुंजाल ने बताया कि धीरे धीरे लोगों ई रिक्शा की जानकारी मिलेगी तो लाभान्वितों की संख्या में और वृद्धि होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।
