एमपीटी की पहल : बकवा में होमस्टे हितग्राहियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

सीधी। जनजातीय एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटी), भोपाल द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में जिले के जनजातीय पर्यटन ग्राम बकवा में होमस्टे हितग्राहियों के लिए पांच दिवसीय ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार, 23 नवंबर को शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 27 नवंबर तक चलेगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पर्यटन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथि प्रशिक्षक अमन वर्मा का पारंपरिक जनजातीय अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात विधिवत रूप से प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई। ‘होमस्टे सेवाओं एवं हॉस्पिटैलिटी कौशल उन्नयन’ विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक अमन वर्मा प्रतिभागियों को होमस्टे संचालन की बारीकियां और कार्यकुशलता विकसित करने के गुर सिखा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग ‘टाटा स्ट्राइव’ द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जबकि सहयोगी संस्था के रूप में ‘इन्द्रवती नाट्य समिति, सीधी’ सक्रिय भूमिका निभा रही है। शुभारंभ अवसर पर इन्द्रवती नाट्य समिति से नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश कुमार जायसवाल और प्रजीत कुमार साकेत विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य और लाभ पर एक नजर 

इस प्रशिक्षण में होमस्टे हितग्राहियों को अतिथि सत्कार, आतिथ्य प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार का व्यावहारिक ज्ञान देना। पर्यटकों को जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक खानपान और जीवनशैली का वास्तविक अनुभव कराना।गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।

कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यटन समिति के सदस्य नीरज सिंह, संसार सिंह, चंद्रभान सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, रामदेव सिंह, दानबहादुर घासी, हरिप्रसाद घासी, जगन्नाथ जायसवाल, विजय सिंह, राजकुमार जायसवाल, किरणकली घासी, रामबती सिंह, आराधना सिंह, ममता सिंह, कौशिल्या सिंह, अनयलाल घासी एवं अनीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में होमस्टे हितग्राही शामिल हुए।

Next Post

चोरी और नकबजनी के चार फरार आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित

Mon Nov 23 , 2026
​सौंसर, चोरी और नकबजनी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने इनाम की घोषणा की है। आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को प्रति आरोपी 1,250 रुपये कुल 5,000 रुपये का नकद […]

You May Like