
बागली। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के प्रयासों से रविवार को मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत दो कल्याणी महिलाओं के पुनर्विवाह संपन्न हुए। समाज की इस पहल में
प्रथम विवाह में वधू कमला महंत एवं वर गणेश सिंह तथा द्वितीय विवाह में वधू सुषमा चौधरी एवं वर दिनेश गुर्जर परिणय सूत्र में बंधे। करुणामई कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन
संस्था का मुख्य उद्देश्य विधवा एवं परित्यागता महिलाओं को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करवाना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं पुनर्वास की दिशा में सहयोग देना हे इसी पल में फिर से पारिवारिक जीवन शुरू करने के लिए पुनर्विवाह का माध्यम सबसे बेहतर है । ऐसा होने पर उनके जीवन में नई खुशियां आती है। उक्त विचार संस्था की अध्यक्ष आरती सिंह सचिव शेर सिंह राजपूत, ने व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार परिवारों को खुशी दिलवाना उनकी संस्था का मुख्य कार्य है इस महत्वपूर्ण आयोजन में संस्था से जुड़े शिव सागर चौहान, धन सिंह राजपूत, हरपाल सिंह भाटी, पुखराज सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, राधा बाई शर्मा, शिवसिंह चावड़ा एवं पंडित कमलेश जी शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
