भोपाल के जनता क्वार्टर जमींदोज, 599 मकानों पर चला बुलडोजर; कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गिरफ्तार

भोपाल। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टरों में सोमवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। करीब 40 साल पुराने 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस आवासों को हटाने के लिए 10 पोकलेन मशीनें लगाई गईं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। मकानों को तोड़े जाने का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर अशोका गार्डन थाने पहुंचाया।

इन आवासों को नगर निगम ने मई 2016 में ही जर्जर और जानलेवा घोषित कर दिया था। इसके बाद 2018 में रहवासियों को नोटिस जारी किए गए। हाल ही में हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक मकान खाली करने का अंतिम नोटिस दिया था। हाईकोर्ट से कार्रवाई को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इन क्वार्टरों में करीब 3 हजार लोग रहते थे।

कार्रवाई से पहले रहवासी लगातार विरोध कर रहे थे। उनकी मांग थी कि मकान तोड़ने से पहले उन्हें घर के बदले घर या उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को कलेक्टर रेट के हिसाब से किराया दिया जाएगा और आगे पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन ने जनता क्वार्टर के सभी मकानों को हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

Next Post

जंगल के पत्थर से आधुनिक स्टार्टअप तक संस्कृति की गूंज

Mon Nov 23 , 2026
संजीव कुमार शर्मा ग्वालियर। ​”शास्त्राणाम् अपरिरक्षणेन: ​राष्ट्रमपरिरक्षितं भवति” दी गई पक्तियों में यह भाव निहित है कि किसी समाज या राष्ट्र की जड़ें उसके ज्ञान, मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं में होती हैं, उन्हें सहेजना राष्ट्र की मजबूती और सुरक्षा से जुड़ा माना गया है। यदि ज्ञान, धर्म, नीति और संस्कृति […]

You May Like