रीवा के अटल पार्क में युवकों ने तेज रफ्तार कारों से किए स्टंट

रीवा,  रीवा के अटल पार्क में शनिवार को कुछ युवकों ने तेज रफ्तार कारें दौड़ाकर स्टंट किए. इस दौरान कुछ युवक चलती कारों की छत से बाहर निकलकर करतब दिखाते नजर आए. स्कॉर्पियो, एक्सयूवी समेत कई कारें इस दौरान पार्क परिसर में दौड़ती रहीं. करीब 15 युवकों का ग्रुप इस गतिविधि में शामिल था.

बताया जा रहा है कि युवकों ने ‘रन क्लब’ के नाम से एक ग्रुप बना रखा है. इससे जुड़े युवक पार्क में इस तरह की गतिविधियां करते हैं. युवक स्टंट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों का ध्यान खींचने के लिए सार्वजनिक स्थान पर दूसरों की सुरक्षा को जोखिम में डाला जा रहा है. अटल पार्क शहर के उन स्थानों में शामिल है, जहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और समय बिताने पहुंचते हैं. यहां बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी आते हैं. ऐसे में तेज रफ्तार कारें दौड़ाना और चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है. इससे पार्क में मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शादी के सीजन में सोना-चांदी के भावों में गिरावट से डबल खुशी

Sun Nov 22 , 2026
उज्जैन। चार माह के चातुर्मास के बाद देवउठनी एकादशी से मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही शादी-विवाह की तैयारियों ने भी जोर पकड़ा है। बाजारों में रौनक लौटने लगी है और खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखने देने लगा है। इस बीच सोने चांदी […]

You May Like