विदिशा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दिया बुजुर्गों के सम्मान का संदेश, संयुक्त परिवार में रहने की अपील

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित मुखर्जी नगर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुजुर्गों के सम्मान के उद्देश्य से संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश सिंह, विदिशा विधायक मुकेश टंडन और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि बुजुर्गों को उनके अनुभव और ज्ञान के साथ परिवार का हिस्सा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुजुर्गों को बेसहारा छोड़ने के बजाय उनके साथ समय बिताएं और उनके अनुभवों से सीख लें। राज्यपाल ने संयुक्त परिवार की परंपरा को बनाए रखने और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार रखे।

Next Post

अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरूद्ध वरला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Sun Nov 22 , 2026
बड़वानी, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) जोन इंदौर श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार […]

You May Like