दमिश्क, 03 सितंबर (वार्ता) सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक पूर्व सैन्य अड्डे पर शक्तिशाली विस्फोट हुआ।
सरकारी अखबार अल-थावरा ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को यह विस्फोट हवाई अड्डे के पास युद्ध में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों के कारण हुआ, जबकि सीरियाई विपक्षी अखबार शाम टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि यह विस्फोट एक इज़रायली ड्रोन द्वारा सैन्य अड्डे को निशाना बनाने के कारण हुआ।
फिलहाल विस्फोट के कारण तत्काल किसी के हताहत होने के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
