जेल की सलाखों के पीछे योग की पाठशाला, 50 कैदी बनेंगे ट्रेनर

इंदौर. केंद्रीय जेल में कैदियों को तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने के लिए योग का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पिछले चार माह में 500 कैदियों को योग सिखाया है. इनमें 50 महिला बंदी भी शामिल हैं. अब इनमें से 50 कैदियों को एडवांस कोर्स कराकर ट्रेनर बनाया जाएगा, जो जेल के दूसरे कैदियों को योग सिखाएंगे.

जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक संजय चौक और सिस्टर तिवारी ने कैदियों को सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया है. 24 नवंबर से चयनित 50 कैदियों का एडवांस प्रशिक्षण शुरू होगा. इसके लिए ग्वालियर से दो विशेष ट्रेनर भी बुलाए जा रहे हैं. जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने नव भारत को बताया कि पिछले एक साल में करीब 2 हजार कैदियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अब कैदी अपने अपने वार्डों में नियमित रूप से योग कर रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य कैदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है.

Next Post

सीधी में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल

Sun Nov 22 , 2026
सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ने सीधी जिले में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसानों की धान की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों […]

You May Like