भिंड में पुलिस की सूझबूझ से बची युवक की जान, SI ने दिया CPR

भिंड। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से फांसी लगाने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की जान बच गई। दरअसल, उमरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और लेकर थाने पहुंचे।

यहां मौजूद उपनिरीक्षक रवि कुशवाह ने व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ ही देर में व्यक्ति की सांसें दोबारा चलने लगीं।

इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की सराहना हो रही है। समय पर मिली मदद से व्यक्ति की जान बच सकी।

Next Post

ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों ने रोशनपुरा पर दिया धरना

Sat Nov 21 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों और उनके वाहन मालिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार का ध्यान परिवहन व्यवसाय […]

You May Like